फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abu Road : स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे उपखंड अधिकारी, हीट वेव के मद्देनजर लिया तैयारियों का जायजा

Sat, 25 May 2024 10:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड

सार

भीषण गर्मी के कारण बढ़ रही बीमारियों के मद्देनजर उपखंड अधिकारी ने जिले के उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था करने के साथ ही हीटवेव को लेकर एडवायजरी जारी करने और जागरूकता पोस्टर लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी एवं हीट वेव के मद्देनजर आबूरोड उपखंड अधिकारी वीरमाराम ने आवल एवं मावल उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करके साफ-सफाई के समुचित प्रबंध करने और हीट वेव के मद्देनजर विशेष वार्ड तैयार करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने उप स्वास्थ्य केंद्र मावल में शौचायलयों में साफ-सफाई रखने तथा हीट वेव को लेकर एडवाइजरी जारी करने, जागरूकता पोस्टर लगाने तथा व्हील चेयर रखने के आदेश दिए। साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र आवल में रैम्प व सीढ़ियां बनवाने का आदेश दिया।

उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनार का भी आकस्मिक निरिक्षण किया, जहां निरीक्षण के दौरान पीएचसी के अंदर सभी वार्डों में पर्दे लगाने  और संस्थान के अंदर लैब और वार्ड में साफ-सफाई रखने के आदेश दिए। साथ ही हीट वेव को ध्यान में रखकर विशेष वार्ड स्थापित रखने के लिए पाबंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें