शराब तस्करी में आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
सिरोही जिले के आबूरोड सदर पुलिस थानांतर्गत महिखेड़ा के पास पुलिस एवं डीएसटी टीम द्वारा 54 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक इनोवा एवं एक क्रेटा कार को जब्त किया गया है। बताया जा है कि शराब का अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा था तथा बिना नंबर क्रेटा कार से एस्कोर्टिंग की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार आबूरोड सदर थानाधिकारी जसवंत सिंह की अगुवाई में महिखेड़ा में संयुक्त रूप से नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान वहां से गुजर रही एक इनोवा कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब व बीयर के 54 कार्टन पाए गए। इस पर भीमाना, पुलिस थाना रोहिडा, जिला सिरोही निवासी नारायणसिह पुत्र तोलसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान इनोवा को एस्कोर्ट कर रही क्रेटा कार में सवार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां भाग खड़े हो गए। जिसके बाद एस्कोर्ट वाहन क्रेटा कार को जब्त किया गया है।
पुलिस टीम रही शामिल
इस कार्रवाई में डीएसटी सिरोही प्रभारी श्रीमती पाना चौधरी, आबूरोड सदर पुलिस थाना के थानाधिकारी जसवंतसिंह, हेड कांस्टेबल ईश्वरसिंह, डीएसटी सिरोही के कांस्टेबल नारायणलाल, लक्ष्मीलाल, सुंदरलाल, राहुल कुमार, राकेश कुमार, पुलिस थाना आबूरोड सदर के कांस्टेबल भवानीसिंह, बाबूसिंह, दिनेश कुमार एवं हेमंत कुमार की टीम सम्मिलित रही।