फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम रेप केस: पीड़िता ने बाहर से बता दिया कैसी है कुटिया

Sat, 24 Aug 2013 12:48 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही उमा भारती, भाजपा के कई नेता या आसाराम के समर्थक उनको बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आसाराम के खिलाफ एक के बाद एक ऐसे सबूत और बयान मिल रहे हैं जो उन्हें मुश्किलों की तरफ ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


आसाराम बापू पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली लड़की ने आसाराम की कुटिया के अंदर जाने से पहले ही बता दिया कि कुटिया अंदर से कैसे दिखती है। इस दौरान उसने कुटिया खोलने से पहले बता दिया कि कमरे में कौन-सी वस्तु कहां और किस हालत में है। दीवारों का रंग कैसा है और बिस्तर पर चादर कैसी बिछी है।

जबकि इस कुटिया में फार्म हाउस के मालिक को भी जाने की इजाजत नहीं थी। दरअसल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत पीडि़त लड़की के बयान की वीडियोग्राफी भी कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने जब कमरा खुलवा कर जांच की तो लड़की का बयान सही निकला। इस बीच जोधपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने शुक्रवार को कहा कि पूछताछ के लिए आसाराम से दो-तीन दिन में संपर्क किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस उनके पांच-छह आश्रमों की जांच कर रही है जहां लड़की और उसके पिता ने जाने की बात कही थी।

पीड़िता के भाई को गुरुकुल से निकाल दिया गया
एक तरफ जहां आसाराम बापू स्वयं को पाक-साफ साबित करने में लगे हुए हैं वही दूसरी ओर उनके एक और कदम ने उनको शक के दायरे में ला खड़ा किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की के भाई को गुरुकुल से बाहर निकाल दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें