फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आप नेता अनुराग बोले- प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रंधावा से प्रदेश की सुरक्षा को खतरा, पद से हटाने की मा

Fri, 07 Jul 2023 01:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

राजस्थान आम आदमी पार्टी के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग बराड़ ने कांग्रेस प्रभारी का विरोध करने का एलान किया है। उन्होंने रंधावा पर गैंगस्टर मुख्तार से दोस्ती निभाने का लगाया आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
राजस्थान यूथ विंग अध्यक्ष अनुराग बराड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान आम आदमी पार्टी के यूथ विंग अध्यक्ष अनुराग बराड़ ने राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा  पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से रंधावा को पद से हटाने की मांग भी कर डाली। अनुराग बराड़ ने कहा कि रंधावा ने गैंगस्टर मुख्तार अहमद अंसारी से दोस्ती निभाई है। पंजाब में जेल में रहने के दौरान उन्होंने अंसारी पर 55 लाख रुपये भी खर्च किए थे। 

विज्ञापन


हनुमानगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुराग बराड़ ने कहा कि राजस्थान एक शांतिप्रिय प्रदेश है। कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने मंत्री पद पर रहते हुए गैंगस्टर से दोस्ती निभाई है। 

ऐसे में उनसे राजस्थान की कानून व्यवस्था को भी खतरा है। बराड़ ने कहा कि सुखजिंदर रंधावा जहां भी जाएंगे आम आदमी पार्टी वहां उनका विरोध करेगी। बराड़ ने कांग्रेस आलाकमान से रंधावा को पद से हटाने की भी मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें