फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सीटों पर तय हुए AAP के उम्मीदवार

Thu, 27 Feb 2014 06:19 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनावों के लिए राजस्थान की तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन


इन तीन प्रत्याशियों में से दो सेना के पूर्व अधिकारी है। इसके तहत सीकर से मेजर सुरेन्द पूनिया, झुंझुनूं से लेफ्टि. जनरल राज काद्यान और कोटा से अशोक जैन को टिकट दिया गया है।

कोटा से उम्मीदवार बनाए अशोक जैन फिलहाल प्रदेश में 'आप' की बागडोर संभाले हुए हैं। जैन मांगरोल नगर पालिका के चेयरमैन हैं। सीकर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए गए मेजर सुरेन्द्र पूनिया पूनिया विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इसके लिए उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति के लिए राज्य सरकार को अर्जी दे दी है।

डॉ. सिंह के आम आदमी पार्टी से चुनाव लडऩे की संभावना जताई जा रही है। डॉ. सिंह जयपुर शहर सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लडऩा चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें