दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी अब राजस्थान में पैर जमाने में जुटी है। पार्टी के राजस्थान चुनाव प्रभारी और द्वारका के विधायक विनय मिश्रा मंगलवार को अजमेर पहुंचे, जहां पर उन्होंने नए और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ सवांद किया ।
जनता का आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ा भरोसा
विनय मिश्रा ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और किसानों के हित में जो शानदार काम हुए हैं। उससे जनता में आम आदमी पार्टी के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है। राजस्थान की जनता भी अब दिल्ली और पंजाब जैसी सरकार चाहती है। इसलिए
विनय मिश्रा ने बताया कि अगले साल विधानसभा चुनाव है और आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ राजस्थान में चुनाव लड़ेगी। इसकी तैयारियां पार्टी ने शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार को खत्म करना, पारदर्शी शासन उपलब्ध कराना, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था में सुधार, महंगाई और बेरोजगारी को रोकने के लिए स्थानीय उद्योग धंधों, व्यापार का विकास, किसानों को उनकी उपज का लाभ दिलाना जैसे मुदृों को लेकर हम चुनाव लड़ेंगे। हमारा फोकस स्थानीय मुदृों पर भी रहेगा। स्थानीय मुद्दों की अलग से रणनीति और कार्य योजना बनेगी।
इसके साथ ही बहुत बड़ी तादाद में नए लोगों ने विनय मिश्रा से मुलाकात कर पार्टी ज्वाइन करने की इच्छा व्यक्त की। इस दौरान विनय मिश्रा ने कहा कि ईमानदार और कर्मठ लोगों को पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी।