फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: धार्मिक जुलूस में डीजे की धुन पर नाच रही थी महिला, जनरेटर में फंसी चुनरी…चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Wed, 28 Aug 2024 02:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Barmer: बालोतरा के सिवाना में नाचते गाते हुए चल रहे एक धार्मिक जुलूस में उस वक्त मातम छा गया जब जुलूस में डीजे की धुन पर नाच रही एक महिला के कपड़े पास में ही चल रहे जनरेटर में फंसने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृष्ण जन्माष्टमी पर विर्सजन प्रोग्राम चल रहा था। महिलाएं-पुरूष डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। डीजे जनरेटर पर चल रहा था। इस दौरान एक महिला के चुंदरी और कपड़े फंस और महिला को अंदर खींच लिया। इससे महिला का सिर फट गया। महिला की मौत हो गई। घटना बालोतरा जिले के सिवाना थानान्तर्गत कुंडल गांव की है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुंडल निवासी माफी देवी (36) पत्नी भंवरलाल अपने रिश्तेदार और गांव की महिलाओं के साथ कुंडल के पास तालाब पर कृष्ण जन्माष्टमी विसर्जन प्रोग्राम में शामिल होने पहुंची थी। वहां पर अन्य महिलाओं के साथ डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। इस दौरान डांस करते हुए पास में चल रहे जनरेटर के पास महिलाएं पहुंची। माफी देवी नाचते-नाचते जनरेटर के नजदीक पहुंच गई है।

पहले चुंदरी और फिर कपड़े अंदर फंसते ही महिला को खींच लिया। महिला का सिर फट गया। बाल के साथ चमड़ी अलग होकर वहीं पर गिर गई। वहां पर खड़े लोगों ने महिला को आनन-फानन बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। सिवाना थानाधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया- कि कुंडल गांव में जनरेटर की चपेट में आने से एक महिला माफी पत्नी भंवलालल की मौत हो गई। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें