फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: दोस्त के साथ घर जा रही यूपी की युवती का अपहरण, चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 03 Mar 2020 08:06 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

राजस्थान में एक महिला के साथ सामूहिक दरिंदगी का मामला सामने आया है। उदयपुर में एक महिला के साथ चार लोगों ने जबरदस्ती कार में डालकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला अपने दोस्त के साथ घर जा रही थी। एडिशनल एसपी ने कहा कि महिला का बयान लिया जा रहा है। शुरुआती पूछताछ के बाद, हमने 2-3 लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन



पीड़िता उदयपुर में ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती है और वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। जिले के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र स्थित काठियावाड़ी होटल के बाहर से युवती और उसके सहकर्मी का अपहरण कर चार लोगों ने चलती कार में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पूरी रात उसे चार युवक कार में लेकर घुमते रहे और अलग-अलग क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के दोस्त ने बताया कि आरोपी उन्हें देर रात तक हल्दुघाटी, डबोक, रीको, केवडे सहित अन्य क्षेत्र में लेकर घुमते रहे।
विज्ञापन


घटना के बारे में पुलिस को सोमवार देर सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पूरा पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और सबसे पहले पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें