पत्नी के साथ गांव के मनरेगा सुपरवाइजर को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ने पर पति ने दोस्तों के साथ मिलकर सुपरवाइजर को जमकर पीटा और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में नंगा घुमाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सुपरवाइजर को महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
पति ने झालावाड़ के एक गांव में मनरेगा सुपरवाइजर राकेश राठौर को शनिवार को घर में पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा था। तब उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया, लेकिन रविवार को राठौर को बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर उसे पीटा और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में नंगा घुमाया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।
पुलिस ने राठौर की शिकायत पर महिला के पति के आठ दोस्तों को मानहानि समेत अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया है। महिला का पति फरार है। वहीं, महिला की शिकायत पर राठौर को गिरफ्तार किया गया है। उस पर जबरन घर में घुसने और यौन शोषण की धाराएं लगाई गई हैं। महिला राष्ट्रीय रोजगार कार्यक्रम में कार्यकर्ता। राठौर ने कुछ दिन पहले ही महिला को मोबाइल दिया था।