फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा: 20,000 रुपये के लिए पोते ने डंडों-लाठी से पीटकर कर दी दादी की हत्या

Tue, 25 Aug 2020 01:07 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा से रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। एक पोते ने अपनी दादी को डंडे-लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। बूंदी सदर पुलिस थान के सर्कल इंस्पेक्टर शौकत अली ने बताया कि अमरथूना निवासी झुमरीबाई को उनको पोते ने रविवार देर रात तक डंडो से पीटा।

विज्ञापन



इतनी पिटाई के बाद झुमरीबाई बुरी तरह से घायल हो गई थी, जिसके बाद सोमवार की सुबह को उनके परिजन उन्हें जिला सरकारी अस्पताल ले गए। अस्पताल में झुमरीबाई का इलाज चला लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद झुमरीबाई का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। 

पुलिस ने बताया कि जब इस मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि दीपक (झुमरीबाई का पोता) ने अपने बड़े चाचा के माध्यम से दादी से 20,000 रुपये उधार लिए थे। इसके बाद दादी ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो दीपक ने उनके साथ ये हश्र किया और पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दीपक अभी तक फरार है और उस पर हत्या की धारा दर्ज कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें