फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोले-कंटेनर में टक्कर, दो की मौत

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Rajasthan
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौडगढ़/एजेंसी। चित्तौडगढ में बागुण्ड गांव के पास खडे़ ट्रोले से एक कंटेनर के टकरा जाने से आज तड़के दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार करीब तीन बजे बागुण्ड ग्राम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 76 पर खडे़ ट्रोले को उदयपुर की ओर से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। दो क्रेनों की मदद से कंटेनर को हटाकर शवों एवं घायल व्यक्ति को निकाला गया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के उरेल रसूलपुर गांव निवासी अशफाक (40) और अलीका पुरवा गांव के इमरान (20) के रूप में हुई है। घायल भी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसका नाम मोहम्मद रफीक (35) है। उसे उदयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें