फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रदेश में आज से पेट्रोल-डीजल की किल्लत, 6700 पंप बंद, वैट घटाने की मांग को लेकर संचालकों की हड़ताल

Fri, 15 Sep 2023 11:01 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के 6700 पेट्रोल पंप आज से बंद हैं। इन पंपों से किसी को भी पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था, जिसके समर्थन में सभी पंप संचालक उतर आए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आज शुक्रवार से पेट्रोल पंप संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। संचालकों ने प्रदेश के करीब 6700 हजार पेट्रोल पंप बंद कर दिए हैं। इससे हर जिले में पेट्रोल की किल्लत हो गई हैं। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने वैट कम करने की मांग को लेकर इस हड़ताल का आह्वान किया था, जिसके समर्थन में सभी पंप संचालक आ गए हैं। 

विज्ञापन




इससे पहले राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने प्रदेश में दो दिन की सांकेतिक हड़ताल की थी। इस दौरान पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पंप बंद रखे गए थे।  लेकिन, गहलोत सरकार ने पंप संचालकों की इस हड़ताल पर गौर नहीं किया। इसे लेकर संचालकों ने कहा कि सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है। ऐसे में हमें मजबूरी में अनिश्चितकालीन हड़ताल का कदम उठाना पड़ा।

क्या है मांग?
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर अधिक वैट लगाया गया है। इससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के अन्य राज्यों के मुकाबले राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अधिक हैं। पड़ोसी राज्यों की तुलना में राजस्थान में पेट्रोल करीब 12 और डीजल 7 रुपये महंगा है। इससे जनता और पंप संचालकों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ लोग दूसरे राज्यों से डीजल-पेट्रोल लाकर यहां अवैध रूप से बेच रहे हैं, इससे कई पंप बंद होने की कगार पर हैं। ऐसे में सरकार ने कोरोना काल में जो वैट बढ़ाया गया था, उसे कम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें