फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 55 साल की उम्र में दूसरी शादी, पत्नी-बच्चों ने घर से निकाला, पुलिस ने नहीं सुनी तो खुद जुटाए सबूत

Fri, 02 Sep 2022 12:58 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एक दिन लड़ाई के दौरान पीड़ित की पत्नी ने पुलिस और अपने बच्चों को बुला लिया। जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गई। वह जेल से छूटकर घर आया तो पत्नी और उसके बेटों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। अब उसकी पत्नी सब कुछ लेकर कहीं चली गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर जिले में एक 55 साल के व्यक्ति को दूसरी शादी करना भारी पड़ गया। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी दूसरी पत्नी और उसके बच्चों ने उसे घर से निकाल दिया। इस कारण पीड़ित व्यक्ति को कई रातें सड़क पर बितानी पड़ीं। दूसरी पत्नी की शिकायत लेकर पीड़ित व्यक्ति थाने भी गया, लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया। आखिर में पीड़ित ने खुद से सूबत जुटाए और फिर थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 55 साल के जगदीश ने 23 जुलाई 2019 को सावित्री देवी से दूसरी शादी कर ली थी। जगदीश की पत्नी और सावित्री के पति का कई साल पहले निधन हो गया था। इस बीच दोनों की मुलाकात हुई और फिर उन्होंने शादी कर ली। इसके बाद दोनों करणी बिहार में रहने लगे। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में सावित्री के बेटे, बेटी, और उसकी बहन संतोष उनके घर आना जाना शुरू हो गया।

इस दौरान जगदीश ने अपनी दूसरी पत्नी सावित्री को पहली पत्नी के जेवर और नगदी उसे दे दिए। इसके बाद कुछ समय तक तो सब कुछ सही रहा, लेकिन बाद में सावित्री ने घर में लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। एक दिन लड़ाई के दौरान सावित्री ने पुलिस और अपने परिजनों को बुला लिया। जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गई। वह जेल से छूटकर घर आया तो पत्नी और उसके बेटों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद जगदीश थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसे भाग दिया। इसके बाद उसने कई रातें सड़क पर बिताईं। आखिर में वह अपने घर पंजाब चला गया। वहां से वापस आने पर पता चला कि उसकी दूसरी पत्नी घर से पूरा सामान लेकर चली गई है। उसने कॉल कर सामान लौटाने के लिए कहा तो वह पुलिस की धमकी देने लगी। जिसके वह थाने पहुंचा और पत्नी व उसके बच्चों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें