फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भरतपुर में कोरोना के 62 एक्टिव केस, एक दिन में 52 केस आए सामने, बयाना में मिले 31 पॉजिटिव

Mon, 17 Apr 2023 10:13 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में अब कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। रविवार को सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आए। जिले एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।
विज्ञापन
भरतपुर में कोरोना के 62 एक्टिव केस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में अब कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। रविवार को जिले में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। कोई भी कोरोना का मरीज रिकवर नहीं हुआ है।

विज्ञापन


इसमें से सेवर तहसील में 01, कुम्हेर में 02, डीग में 08, भुसावर में 01, बयाना में 31, भरतपुर शहर में 09 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कामां, नगर, नदबई और रूपवास में कोई कोरोना का मरीज सामने नहीं आया। सबसे ज्यादा मामले बयाना से सामने आए हैं। कुल जिले में 52 केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।

कोरोना को देखते हुए लोगों से कोरोना की गाइडलाइन पालन करने को कहा जा रहा है। सैनेटाइजर और मास्क का उपयोग फिर से शुरू हो गया है। बढ़ते कोरोना के केसों की संख्या चिकित्सा विभाग की भी चिंता बढ़ा रही है, क्योंकि एक दिन में 52 केस सामने आए हैं। इस संख्या को रोकने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। आरबीएम अस्पताल में 31 मार्च के बाद से कोरोना की जांच बंद हो गई थी, क्योंकि लेब टेक्नीशियन का समय पूरा होने के बाद उन्होंने आना बंद कर दिया था। जब प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने लगे तो दोबारा से लेब टेक्नीशियन को बुलाया गया और जांच शुरू कर दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें