राजस्थान के अलवर जिले के सैंथाली गांव में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची का घर से अपहरण कर लिया गया था।
परिवार वालों को घटना का पता तब चला जब उन्हें घर से एक किलोमीटर दूर बेटी का शव मिला।
पुलिस के अनुसार परिवार के सारे लोग एक शादी में गए हुए थे। पीड़िता समेत तीन बच्चे घर पर ही थे।
जब परिवार शादी के बाद लौटा तो वे यह जानकर सदमे में थे कि उनकी एक बेटी गायब है। काफी खोजबीन के बाद परिवार को बच्ची का पता चला। उसका शव घर के पास के एक फार्म में मिला।
आरोपियों ने बच्ची का उस वक्त अपहरण कर लिया था जब उसका बड़ा भाई और बहन दूसरे कमरे में सो रहे थे।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स ने इस बात की पुष्टि की है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।
अपराधियों ने वहशियाना तरीके से 5 साल की बच्ची की गर्दन भी तोड़ दी थी। बच्ची का लीवर पूरा डैमेज था और उसके शरीर पर 12 अलग-अलग गंभीर घाव थे।
गुस्साए गांववालों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और अलवर जयपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
6 घंटे बाद जाम उस वक्त खुला जब पुलिस ने 3 संदिग्धों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया।