झालावाड़ की भवानी मंडी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई कर 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 900 ग्राम अफीम, 150 किलो डोडा चूरा, 2 लग्जरी कारें, 2 लाख 1900 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी की रोकथाम के लिए एएसपी चिरंजीलाल मीणा और सीओ भवानीमंडी किशोर सिंह चौहान के सुपर विजन में एसएचओ भवानी मंडी रामनारायण भंवरिया मय टीम द्वारा गुरुवार को नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही।
विज्ञापन
दो लग्जरी कारों को रोक तलाशी ली तो मिले 4 तस्कर
नाकाबंदी के दौरान दो लग्जरी कारों को रोक तलाशी ली गई तो उसमे बैठे चार जनों को मादक पदार्थ तस्करी करते पाया गया। दोनों कार की तलाशी में 900 ग्राम अफीम, 150 किलो डोडा चूरा तथा अभियुक्तों की तलाशी में बिक्री रकम 201900 रुपये मिले। इस पर कार सवार गुरुभेज सिंह (42 साल) निवासी थाना गोविंदपुरी जिला नई दिल्ली, साबिर (26 साल) तथा दो भाइयों हरीश (36 साल) और दिनेश (25 साल) निवासी थाना बर्डोद जिला आगर मध्य प्रदेश को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।