राजस्थान के ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि खाली पड़े 4 लाख सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया नए साल में पूरी कर ली जाएगी।
मंत्री बनने के बाद उदयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिले अपार जनसमर्थन से जनता को पार्टी से बहुत उम्मीद है और जनता की आशाओं पर खरा उतरना हमारे लिए एक बडी चुनौती है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रथम चरण में 60 दिनों की कार्ययोजना बनाकर आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करने की तैयारी की है।
बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
कटारिया ने कहा कि आज युवाओं को राज्य सरकार से बहुत उम्मीद है और यह कोशिश है कि रोजगार के लिये भटक रहे नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
गुलाब चंद कटारिया ने कार्यकर्ताओं से बिना राजनीतिक भेदभाव से लोगों की सेवा करने की बात करते हुए कहा कि जनता ने हमें आशा से अधिक बहुमत दिया तथा मेवाड़ की 28 में से 25 विधानसभा सीटें जिताई जो लोकतंत्र के इतिहास में एक रिकार्ड है।