फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk: मालपुरा हिंसा-झड़प में 30 आरोपी हिरासत में, धारा-144 लागू, तेज बाइक चलाने को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 24 Apr 2023 01:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक जिले के मालपुरा में पुरानी तहसील इलाके में दो समुदायों में झड़प मामले में पुलिस ने 30 से ज्यादा आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिला कलेक्टर और एसपी ने कहा-यह साम्प्रदायिक दंगा नहीं, अब शांति बनी हुई है और हालात नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
टोंक में हिंसा के बाद तैनात पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले के मालपुरा में पुरानी तहसील इलाके में रविवार को तेज बाइक चलाने की बात को लेकर हुए झगड़े और पथराव मामले में पुलिस ने 30 से ज़्यादा आरोपियों को हिरासत में लिया है। करीब 20 घायलों उपचार जारी है। मौके पर अब शांति बनी हुई है और हालात नियंत्रण में हैं।

विज्ञापन




घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एक आरएसी जवान और एक शख्स को गंभीर स्थिति में जयपुर रेफर किया गया है। लोगों का आरोप है कि पथराव कर समुदाय विशेष के लोग तलवारों के साथ घरों में घुसे और मारपीट कर लूटपाट की।

टोंक ज़िला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल, एसपी राजर्षि राज वर्मा, अजमेर रेंज आईजी रूपेंद्र सिंह, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा इलाके में कैंप किए हुए हैं। मालपुरा में धारा 144 लगा दी गई है। मौके पर हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। जिला कलेक्टर ने कहा सभी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात को हैंडल कर लिया है। एसपी ने कहा- इसमें सांप्रदायिक एंगल नहीं है। यह दो समुदायों में किसी बात को लेकर झगड़े की घटना थी।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस फोर्स तैनात, कलेक्टर-एसपी-आईजी कर रहे हैं मॉनिटरिंग
घटना के बाद रेंज आईजी रूपिंदर सिंह और संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने मालपुरा पंहुचकर स्थिति का जायजा लिया है। कलेक्टर और एसपी स्थिति पर नज़र बनाये हुए हैं। आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही टोंक जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मालपुरा पहुंचे। अब स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। मौके पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

क्या है पूरा मामला ?
टोंक के मालपुरा में तेज गति से बाइक चलाने पर एक समुदाय के युवकों को टोकने पर पूरा विवाद हुआ। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक बाइकों से बार-बार तेज रफ्तार में चक्कर काट रहे थे। जब दूसरे समुदाय के लोगों ने अपने घरों के बाहर बच्चे होने के कारण उन युवकों को टोका, तो आरोपी युवकों ने कहा कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। एक व्यक्ति नाथू गुर्जर ने तेज बाइक चलाने और टक्कर लग जाने की आशंका जताते हुए युवक को पकड़कर डांटा, तो आरोपी युवक मौके से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर आए और नाथू गुर्जर और उसके परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। इससे आक्रोशित होकर मोहल्ले के कुछ लोगों ने भागते आरोपियों पर पत्थर फेंके, तो दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। दूसरे समुदाय के लोगों ने भारी पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मियों सहित 19-20 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें