फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं कला में 27 में से 24 बेटियां मेरिट में

Mon, 01 Jun 2015 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कला के परिणाम में राजस्थान की बेटियों ने नाम रौशन किया। 27 की मेरिट लिस्ट में से 24 बेटियां हैं।
विज्ञापन


मेरिट में पहले तीन स्थानों पर बेटियों ने ही बाजी मारी है। खास बात यह है कि कोटा में चाय की थड़ी लगानेवाले की बेटी ने मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

12वीं बोर्ड में कुल 84.14 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें लड़कियों का प्रतिशत  87.35 और लड़कों का 81.60 हैं।

मेरिट में केवल तीन स्थानों पर लड़के अपनी जगह बना पाए हैं। कोटा से पहले दो स्थान पर लड़कियां हैं। कोटा के ज्योतिबा सीनियर सैकंडरी स्कूल की किरन पंवार ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। किरण कोटा के सांगोद में गायत्री चौराहे पर चाय की दुकान लगाने वाले योगेन्द्र पंवार की बेटी हैं।
विज्ञापन


पापा का सपना पूरा किया - किरण
किरण ने कहा है कि उसने पापा का सपना पूरा किया है। किरण शिक्षक बनना चाहती है। किरण पांच भाई बहिनों में चौथे नंबर की हैं। परिणाम पता चलते ही पिता योगेन्द्र की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे।
विज्ञापन


किरण ने बताया कि उसके पिता ने हमेशा उसे पढ़ाई करने के लिए उत्साहित किया। पिता ने 12 घंटे मेहनत की, तो किरण ने 12 घंटे पढ़ाई। किरण की मां संतोष पंवार गृहिणी हैं। परिणाम के पता चलने के बाद से वे भी फूली नहीं समा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें