राजस्थान के नागौर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक दरिंदे ने दो साल की मासूम बच्ची के साथ पहले रेप किया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।
यहां तक की आरोपी ने हत्या के बाद बच्ची के शव को जलाने की कोशिश भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव मे तनाव का माहौल है।
पुलिस के अनुसार नागौर जिले के पीलवा थाने के पीह गांव में वृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार के घर काम करने आया एक कारीगर घर के आंगन में खेल रही दो साल की मासूम को सुनसान इलाके में ले गया। वहां पर दरिंदे ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने उसके शव को जलाने का प्रयास किया, लेकिन इस घटना की भनक ग्रामीणों को लग गई और घटना स्थल पर पहुंचकर आग से बच्ची के शव को निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीलवा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतका का शव का कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।