फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः पाक के लिए जासूसी में गिरफ्तार दो लोगों को 12 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा

Tue, 09 Jun 2020 07:16 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
विज्ञापन

राजस्थान में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों को मंगलवार को जयपुर की एक अदालत ने 12 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने कहा कि चिमनलाल नायक बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक संविदा कर्मी थे और विकास तिलोतिया गंगानगर में फील्ड गोला बारूद डिपो के एक ट्रेडमैन थे। दोनों को सोमवार को गिरफ्तार कर जयपुर लाया गया था।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने कहा कि उन्हें एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उन्हें 12 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। दोनों से जयपुर में केंद्रीय पूछताछ केंद्र में पूछताछ की जा रही है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी थी कि दोनों संदिग्ध कथित रूप से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भारतीय सेना के बारे में गोपनीय जानकारियां पहुंचाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें