फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: राजस्थान गए 2,500 लोगों की कोई खबर नहीं

Wed, 26 Jun 2013 04:51 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ उत्तराखंड में 9 हजार लोगों को अब भी निकाला जाना बाकी है, उसी के साथ साथ अलग अलग राज्यों से आकड़ें सामने आ रहे हैं कि हजारों लोगों की अब भी कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की केदारनाथ घाटी में तेज बरसात से हुई त्रासदी के बाद प्रदेश के करीब पांच हजार पीडितों में से अब तक सेना की मदद से मात्र 453 लोगों को ही बचाया जा सका है।

राज्य सरकार ने करीब 1800 लोगों के राजस्थान रोडवेज व अन्य साधनों से लौटने का दावा किया है। इसके बाद  करीब ढाई हजार लोगों के बारे में राज्य सरकार को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से एक हजार से अघिक लोगों को दो हजार रूपए नकद और 23 लोगों को पांच हजार रूपए की नकद सहायता भी दे दी है।

अभी भी आपदा प्रबंधन विभाग यह कहने की स्थिति में नहीं है कि ढाई हजार लापता तीर्थ यात्रियों का क्या हुआ।

आपदा प्रबंधन विभाग ने ऋषिकेश व हरिद्वार से अपने वाहनों से लौट कर राजस्थान आ रहे लोगों को भी अपने आंकड़ों में जोड़ लिया और बता दिया कि इतनी संख्या में वहां फंसे तीर्थ यात्रियों को राजस्थान लाया गया।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन सचिव कुलदीप रांका का कहना है कि कितने लोग फंसे हैं इस बारे में अभी स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें