फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान में मिला 1.27 करोड़ का सोना, तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 01 Aug 2022 12:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पिछले तीन महीनों में डीआरआई ने जयपुर एयरपोर्ट पर करीब 15 किलो सोना जब्त किया है। एक बार अरब से आए तीन यात्रियों के पास से 2.5 किलो सोना जब्त किया गया है।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर एयरपोर्ट पर डीआआई ने सोना तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई ने जयपुर एयरपोर्ट पर 2.5 किलो सोना के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त सोने की कीमत करीब 1.27 करोड़ रुपए है।

विज्ञापन

डीआरआई की टीम ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर यात्रियों के सामानों की तलाशी ली। इस दौरान तीन यात्रियों के पास तस्करी का सोना बरामद हुआ। जब्त सोने का वजन 2.5 किलोग्राम है। तीनों यात्री एयर अरबिया की फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। डीआरआई की टीम आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। टीम पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वो लोग सोना कहां से लेकर आए थे और किसे देने जा रहे थे।


 पिछले कुछ महीनों से डीआरआई जयपुर एयरपोर्ट पर गोल्ड तस्करी को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। तीन महीने में अब तक करीब 15 किलो सोना जब्त किया जा चुका है। इसके साथ ही 15 लोग गिरफ्तार किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें