सीएम गहलोत को भी लिखा पत्र
बताया जा रहा है सांसद किरोडी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि करौली हिंसा पर प्रशासन की लापरवाही के कारण हिंदू नव वर्ष पर निकाले गए जुलूस पर भारी पथराव किया गया। उपद्रवियों को अभी तक गिरफतार नहीं किया गया है, जबकि सैकड़ों हिंदुओं पूछताछ के नाम पर थाने में बैठाकर रखा गया है। उन्होंने पत्र के साथ ही पलायन करने वाले 195 हिंदू परिवारों की सूची भी सीएम गहलोत को भेजी है। पत्र में उन्होंने यह भी लिखा कि हिंदू लोगों की दुकानों को भी दंगों में लूट लिया गया है, उन पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जब तक उपद्रवियों की गिरफ्तारियां नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा।
हिंदू थाने में बैठे, उपद्रवी आराम से घूम रहे
सांसद मीणा ने कहा कि पुलिस सरकार और नेताओं के दबाव में काम कर रही है। हिंदुओं को पूछताछ के नाम पर उठाकर थाने में बैठा लिया गया है और उपद्रवी खुले आम घूम रहे हैं। सरकार को पूरे मामले की जांच तरीके से करनी चाहिए।