फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले राजस्थान में करीब 19 सौ किलो नकली मावा जब्त

Sun, 23 Oct 2016 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इस दीवाली सावधान, राजस्थान में करीब 19 सौ किलो नकली मावा जब्त - फोटो : demo
विज्ञापन
राजस्थान के राजसमंद में करीब 1900 किलो नकली मावा जब्त किया गया है। नकली मावा को बस की डिग्गी में पुराने कनस्तरों में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राइवेट बस पर छापेमारी कर कार्रवाई की। जब्त किए गए मावे को राजनगर में एक निजी कार्यालय में रखा गया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन



राजसमंद के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पंकज गौड़ ने बताया कि जब्त किए गए मावे को हाथ में लेने के बाद उसमें न तो कोई चिकनाई है और न ही बस ड्राइवर के पास इसके कोई कागजात या लाईसेंस मौजूद है। टीम ने सभी मावे को राजनगर में एक निजी कार्यालय पर रखवाकर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है। लेकिन सूत्रों के अनुसार यह मावा दिवाली की मिठाइयां बनाने के लिए मंगवाया गया था, जबकि बस ड्राइवर से पूछताछ मे ब्यावर सहित अन्य दो स्थानों पर ऐसे ही मावे के पार्सल उतारे गए थे। इसके संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने ब्यावर के अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। अब इस मावे के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है, जबकि अन्य कार्रवाई जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें