फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ऑलवेदर सड़कों से जुड़ेंगी किशनगंज और शाहबाद ब्लॉक की 16 बस्तियां, जल्द शुरू होगा काम

Tue, 16 Jan 2024 04:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को मुख्य धारा से जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभिनव पहल शुरू की है। जिसका लाभ  प्रदेश के सहरिया बहुल बारां जिले को मिला है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दीया कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में विशेष रूप से कमजोर 75 जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन-मन कार्यक्रम का लाभ प्रदेश के सहरिया बहुल बारां जिले को मिला है। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत जिले में सहरिया जनजाति बहुल 38 बसावटों को ऑलवेदर पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। इसके लिए केन्द्र सरकार से 16 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। 

उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि शीघ्र ही इन सड़कों का काम शुरू करवा दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल है। 
विज्ञापन


इसके तहत बारां जिले की सहरिया बहुल पंचायत समितियों किशनगंज एवं शाहबाद में लगभग 18.23 करोड़ रुपए की लागत से 23.24 किलोमीटर लम्बाई की 16 सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

दिया कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी मुख्य धारा में लाकर उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 जनवरी को ही इस कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया था और बड़ी संख्या में सहरिया जनजाति के लाभार्थियों को भी मकान के लिए पहली किस्त जारी की गई थी।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम का शुभारम्भ 15 नवम्बर 2023 को किया गया था। समाज के सबसे कमजोर समूहों के सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण के लिए 11 महत्वपूर्ण घटकों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया है। इसके तहत सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, बिजली, सड़क, संचार और स्थायी आजीविका जैसे महत्वपूर्ण घटकों को शामिल किया गया है, ताकि इन वर्गों को समाज की मुख्यधारा में लाया जा सके।
विज्ञापन


इन कार्यों की मिली स्वीकृति
ब्लॉक किशनगंज  5 सड़कें 

लम्बाई (किमी)      5.24        
लागत(लाखों में    408.38

ब्लॉक शाहबाद में 11 सड़कें
लंबाई (किमी)18.007
लागत (लाखों में) 1415.15

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें