फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में पटरी से उतरी ट्रेन, चार डिब्बे पलटने से 12 यात्री घायल

Sat, 19 Nov 2016 07:46 PM IST
एजेंसी/ बीकानेर
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
प्रदेश के गंगानगर जिले में शनिवार को बठिंडा-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में करीब 12 लोग घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बठिंडा-जोधपुर ट्रेन संख्या 54703 प्रेमनगर गांव के पास देर रात दो बजे पटरी से उतर गई। इससे गाड़ी के चार डिब्बे पलट गए। ट्रेन में सवार करीब 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य स्थानों पर भेज दिया गया। बीकानेर मंडल के सीनियर डीसीएम सीआर कुमावत ने बताया कि अहमदाबाद जम्मू तवी एक्सप्रेस, कोटा श्रीगंगानगर, अवध असम एक्सप्रेस, हरिद्वार- बाड़मेर सहित कई ट्रेनें सादुलपुर से होकर अपने गंतव्य स्थानों तक जाएंगी जबकि जयपुर-सूरतगढ़, लालगढ़ - अबोहर बठिंडा पैसेंजर और दिल्ली-बीकानेर एक्सप्रेस को रद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें