दौसा में भारत जोड़ो यात्रा पांच दिन रहेगी। 16 दिसंबर को यात्रा का 100 दिन पूरा हो जाएगा। राहुल गांधी की यात्रा अब सचिन पायलट के प्रभाव वाले इलाकों से गुजर रही है। यात्रा में पायलट समर्थकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 16 दिसंबर को यात्रा के 100 दिन पूरा होने पर राहुल गांधी जयपुर जाएंगे। वहां राहुल और सभी यात्री सुनिधि चौहान के म्यूजिक इवेंट में शामिल होंगे।