फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से मारपीट और खनन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी, कांग्रेस कार्यकर्ता समेत 10 गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2020 07:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

राजस्थान के बारन जिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन्होंने बजरी के अवैध परिवहन के लिए जब्त किए गए एक ट्रक के एक चालक के साथ मारपीट की थी और बाद में राज्य के खनन मंत्री पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की थी। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल है।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए कांग्रेस कार्यकर्ता नरेश मीणा (38) का दावा है कि वह पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का समर्थक है और वह हाल ही में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। पुलिस के अनुसार अपने नौ सहयोगियों के साथ नरेश मीणा ने गुरुवार की सुबह ट्रक चालक और हेल्पर के साथ मारपीट की। 


पुलिस ने बताया कि मारपीट करने के बाद वह लोग घटना स्थल से गायब हो हए और बाद में राज्य खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ नारे लगाते हुए कवई पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए। ये लोग जैन और राज्य सरकार के खिलाफ अवैध बजरी माफिया के साथ उनके कथित संबंधों के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे।  
विज्ञापन


इससे पहले संगोड़ से कांग्रेस विधायक भारत सिंग कुंदनपुर ने 14 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने गहलोत से अनुरोध किया था कि वह अपनी कैबिनेट के सबसे भ्रष्ट मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाएं। हालांकि, इस पत्र में उन्होंने किसी मंत्री का नाम नहीं लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें