फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू पीड़ित विधायक पहुंची विधानसभा, सदन में मच गया हड़कंप

Tue, 20 Feb 2018 05:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
amrita meghwal jalore
विज्ञापन
राजस्थान में एक और विधायक को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि के बीच उनके विधानसभा पहुंचने से पूरे सदन में हड़कंप मच गया। स्वाइन फ्लू की चपेट में आई अमृता मेघवाल जालोर से एमएलए है। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद मेघवाल के घर के आसपास चिकित्सा विभाग ने स्क्रीनिंग कराई है। उन्हें स्वाइन फ्लू होने की जानकारी मिलते ही चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई। 
विज्ञापन



इधर, अमृता मेघवाल को स्वाइन फ्लू होने की सूचना से राजस्थान विधानसभा में भी हड़कंप मच गया। दरअसल, राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है वहीं अमृता मेघवाल ये जानते हुए भी कि उन्हें स्वाइन फ्लू है सदन में पहुंच गई। इतना ही नहीं यहां वे कई विधायकों से मिली। प्रशासन को चिंता सता रही है कि उनके संपर्क में आए लोग इस बीमारी की चपेट में न आ जाए।
विज्ञापन

महिला विधायक की स्वाइन फ्लू से चली गई थी जान

swine flu
ऐसे में एहतियात के तौर पर सभी विधायकों और विधानसभा में कार्यरत स्टाफ को टेमीफ्लू दवा दी जा सकती है। 

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा सीट से विधायक कीर्ति कुमारी की स्वाइन फ्लू से पिछले दिनों मौत हो चुकी है। पिछले दिनों जयपुर में स्थित हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशासन प्रशिक्षण संस्थान ओटीएस में आरएएस आॅफिसर ट्रेनिंग के दौरान एक अधिकारी को स्वाइन फ्लू हो गया था। इसके बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें