फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध लेने गई सात साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

Tue, 20 Feb 2018 01:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
दूध लेने गई सात साल की मासूम को एक दरिंदे ने हवस का शिकार बना डाला, जब वह लहूलुहान होकर रोते-बिलखते अपने घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


ये घटना मामला है राजस्थान के चूरू जिले में स्थित तारानगर इलाके की है। यहां स्थित छत्तु सिंह की ढाणी में सोमवार देर शाम को घर से दूध लेने के लिए निकली सात वर्षीय बालिका को गांव के ही प्रतापसिंह नामक युवक ने पकड़ लिया और सूनी जगह ले जाकर हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद रोती बिलखती हुई मासूम लहूलुहान हालम में घर आई तो घरवालों को उसके साथ हुई ज्यादती का पता चला।

घटना के बाद बच्ची के परिजन उसे लेकर सीधे राजकीय अस्पताल की तरफ दौड़े, जहां डॉक्टरों ने मासूम की गम्भीर हालात को देखते हुए चूरू रैफर कर दिया। पीड़िता की मां ने संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वारदात ने सभी को हिलाया

डेमो इमेज
इस वारदात ने तारानगर में सभी के होश उड़ा दिए हैं। इस बीच राजस्थान सरकार के गृह मंत्री गुलाबंचद कटारिया ने बयान दिया है कि 12 वर्ष तक की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दोषी पाए गए दोषियों को अब फांसी की सजा मिलेगी।

इससे पूर्व राजस्थान विधानसभा में सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को ही बजट सत्र के दौरान ही दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों को लेकर ऐलान किया था कि मध्यप्रदेश की तर्ज पर दुष्कर्मियों पर नकेल कसने के लिए फांसी देने वाला कानून लाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें