फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में युवक को तलवारों से काटा: मरने से पहले वीडियो में बता दिए आरोपियों के नाम, आठ पर केस दर्ज

Fri, 03 Jul 2026 06:08 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

राहुल और गुलशन का पहले भी झगड़ा हो चुका था और इसी वजह से कई क्रास पर्चे भी दर्ज हो चुके है। इसी रंजिश के चलते यह वारदात को अंजाम दिया गया है। गुलशन के साथ युवक सुनील ने बताया कि वे भी मौके वारदात पर मौजूद था।
विज्ञापन
pathankot - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के मोहल्ला कच्चे क्वार्टर से एक बेहद दुखदायक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते बुरी तरह तेजधार हथियारों से काट मौत के घाट उतार दिया है। जब परिवार सदस्य युवक को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पठानकोट उपचार के लिए लेकर आए तो डाक्टरों नें उसे मृत बताया।
विज्ञापन




यह भी पता चला है कि युवक ने मरने से पहले वीडियो बना हमलावरों के नाम उजागर किए है। यह वीडियो अब जांच का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। मृतक युवक की पहचान गुलशन कुमार निवासी कच्चे क्वार्टर पठानकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और शव का पोस्टमार्टम करवा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर. 1 की पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में समिक्षा पत्नी गुलशन कुमार ने बताया कि गत रात 12:10 बजे उसका पति गुलशन कुमार घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जाने लगा।

जब वह गली के मोड़ तक पहुंचा तो वहां पहले से दो कारों में खड़े युवकों राहुल उर्फ आंडा, इसका भाई क्रिश और इनके जीजा विक्की, मनी, भूरी, अश्मीत सिंह उर्फ बिल्ली जट्ट, राजन और दीपू पहलवान निवासी कच्चे क्वार्टर ने उसके पति को पकड़ लिया। राहुल, क्रिश और विक्की ने दातर का वार गुलशन पर किया। जिससे गुलशन की दोनों बाजू कट गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बुरी तरह उसके पति की मारपीट कर लहूलहान करके हमलावर फेंक गए। जब वे अस्पताल लेकर आए तो उसके पति की मौत हो चुकी थी। झगड़े के पीछे पुरानी रंजिश थी।
विज्ञापन


राहुल और गुलशन का पहले भी झगड़ा हो चुका था और इसी वजह से कई क्रास पर्चे भी दर्ज हो चुके है। इसी रंजिश के चलते यह वारदात को अंजाम दिया गया है। गुलशन के साथ युवक सुनील ने बताया कि वे भी मौके वारदात पर मौजूद था और उस पर भी जैसे ही हमलावरों ने दातर से वार किया तो वे मौके से फरार हो गया। जिस वजह से उसकी जान बच पाई है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों पर सभी हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज करके कुछ हमलावरों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें