फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में 30 से विश्व कबड्डी कप का आगाज

Fri, 22 Nov 2013 12:50 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथा कबड्डी विश्व कप इस साल 30 नवंबर से 14 दिसंबर तक पंजाब के विभिन्न शहरों में खेला जाएगा।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट का उद्घाटन 30 नवंबर को बठिंडा में और फाइनल मैच व समापन समारोह 14 दिसंबर को लुधियाना में आयोजित किया जाएगा।

 6.67 करोड़ रुपये ईनाम राशि के इस टूर्नामेंट के लिए दुनिया के छह महाद्वीपों के 14 देशों की बीस टीमें मैदान में उतरेंगी।

पुरुष और महिला वर्ग के रूप में खेले जाने वाले उस टूर्नामेंट में पहली बार पाकिस्तानी की महिला कबड्डी टीम भी हिस्सा लेने पंजाब पहुंचेगी।

विश्व कप का कार्यक्रम जारी करते हुए वीरवार को पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 30 नवंबर को बठिंडा के मल्टीपपर्ज खेल स्टेडियम में टूर्नामेंट का रंगारंग उद्घाटन समारोह होगा।

14 दिसंबर को लुधियाना के गुरुनानक स्टेडियम में पुरुष वर्ग के फाइनल मैच के बाद समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

पुरुष वर्ग के दो पूल ए और बी में छह-छह टीमें और महिला वर्ग के दो पूल ए और बी में चार-चार टीमें लीग मुकाबले खेलेंगी।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं-
पुरुष वर्ग : भारत, पाकिस्तान, ईरान, इंग्लैंड, स्पेन, डेनमार्क, स्काटलैंड, अमेरिका, कनाडा, अर्जेंटीना, सिएरा लियोन और कीनिया
महिला वर्ग : भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, डेनमार्क, अमेरिका, मैक्सिको, कीनिया और न्यूजीलैंड

इन स्टेडियम में होंगे मैच
1 दिसंबर : यादविन्द्रा पब्लिक स्टेडियम पटियाला
2 दिसंबर : स्पोर्ट्स स्टेडियम चोहला साहिब (तरनतारन)
3 दिसंबर : आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर
4 दिसंबर : सरकारी कालेज स्टेडियम गुरदासपुर
5 दिसंबर : स्पोर्ट्स स्टेडियम दोदा (मुक्तसर साहिब)
6 दिसंबर : गुरु नानक स्टेडियम अमृतसर
7 दिसंबर : स्पोर्ट्स स्टेडियम जलालाबाद (फाजिल्का)
8 दिसंबर : वार हीरोज़ स्टेडियम संगरूर
9 दिसंबर : नेहरू स्टेडियम रूपनगर
10 दिसंबर : नेहरू मैमोरियल कालेज मानसा
11 दिसंबर : मल्टीपर्पज़ स्पोर्टस स्टेडियम बठिंडा में दोनों वर्गों के सेमीफाइनल मैच
12 दिसंबर : गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम जालंधर तीसरे व चौथे स्थान के मैच और महिला वर्ग का फाइनल मैच
14 दिसंबर : गुरू नानक स्टेडियम लुधियाना में पुरुष वर्ग का फाइनल और समापन समारोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें