फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मिट्टी का तेल छिड़ककर लगा दी आग

Tue, 17 Sep 2013 10:29 PM IST
अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खडूर में दो व्यक्तियों ने एक महिला को उसके घर के बाहर से उठाकर तीन दिन खेतों में बने एक कमरे में बंद करके रखा। जब महिला ने उन्हें पहचान लिया तो आरोपियों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी।
विज्ञापन


बुरी तरह झुलसी महिला को पहले मक्खू के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया वहां से उसे जीरा के सिविल अस्पताल में भरती करवाया। वहां से उसे फरीदकोट मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। थाना मक्खू पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।

पीड़िता जसबीर कौर (35) पत्नी तरसेम सिंह वासी गांव खडूर, थाना मक्खू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 12 सितंबर की रात को वह अपने घर से बाहर नल से पानी भरने के लिए आई थी। तभी दो व्यक्ति पीछे से आए और उसका मुंह बंद करके उसे वाहन में बैठाकर गांव मरहाना की तरफ ले गए। खेत में ट्यूबवेल वाले कमरे में उसे दो दिन तक बंद रखा। 15 सितंबर की रात को जब आरोपी उसे दोबारा उसके गांव छोड़ने जा रहे थे जसबीर कौर ने उन्हें पहचान लिया। आरोपी सता वासी गांव सदर ने अपने साथी माणा वासी गांव मरहाना से कहा कि जसबीर कौर ने उन्हें पहचान लिया है इसलिए उसे मार देना ही ठीक है। इस पर सता ने मिट्टी का तेल छिड़कर महिला को आग लगा दी। उसके बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


जसबीर आग बुझाने के लिए जमीन पर लेट गई। वहां से गांव खडूर निवासी हरदयाल सिंह गुजर रहा था। उसने तुरंत उसे मक्खू के एक प्राइवेट अस्पताल में भरती करवाया। यहां से उसे जीरा के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी चिंताजनक हालत देख उसे फरीदकोट मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि दोेनों आरोपियों माणा व सता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें