फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अबोहर में दो साल की बच्ची के साथ महिला ने नहर में लगाई छलांग; वहीं खड़ी थी स्कूटी, तलाश जारी

Fri, 21 Feb 2025 02:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

अबोहर की रहने वाली एक महिला ने अपनी दो साल की मासूम बच्ची के साथ नहर में छलांग लगा दी। महिला दो दिन से घर से लापता थी। किसी ने बताया कि महिला नहर में कूद गई है। इसके बाद बच्ची और महिला की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
बच्ची के साथ महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर में एक महिला अपनी दो साल की बच्ची के साथ लापता हो गई। अबोहर की प्रिया एन्क्लेव निवासी विवाहिता वीरवार दोपहर से ही बच्ची सहित घर से लापता है। आशंका जताई जा रही है कि उसने बच्ची सहित फाजिल्का रोड पर स्थित राजस्थान नहर में छलांग लगा दी है। महिला के परिवार वाले गोताखोरों की मदद से नहर में उसकी और बच्ची की तलाश कर रहे हैं। महिला की स्कूटी नहर के किनारे खड़ी मिली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रिया एन्क्लेव की रहने वीली वंदना एक दिन पहले वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे अपनी बेटी प्रांशी को लेकर घर से कहीं चली गई। शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन मां और बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं कुछ लोगों ने परिजनों को बताया कि वंदना ने बच्ची सहित नहर में छलांग दी है। इसके बाद परिजन राजस्थान नहर पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर पानी में वंदना और बच्ची प्रांशी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें