फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे ब्रांड की नकली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 13 Oct 2013 10:26 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों से सस्ती शराब खरीदकर उसे टब में डालकर मिक्स करने के बाद महंगे ब्रांड की बोतलों में भरकर फर्जी सील एवं स्टिकर लगाकर मोटी कमाई करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से 275 पेटी नकली शराब, विभिन्न महंगे ब्रांड की 835 खाली बोतलें, जाली सील, डिब्बे, पैकिंग का सामान समेत काफी वस्तुएं बरामद की हैं।
इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी हिम्मत कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि चार फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। एसीपी क्राइम गुरबंस सिंह बैंस ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल की टीम इंचार्ज सराभा नगर मार्केट में हरबंस सिंह की अध्यक्षता में गश्त कर रही थीं, तभी मुखबिर ने नकली शराब बनाकर बेचने वाले गिरोह के बारे में जानकारी दी। उस आधार पर पुलिस ने छापामारी की।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी हिम्मत कुमार को टाटा 407 वाहन में लदी 75 पेटी शराब के साथ उसे काबू कर लिया। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने सराभा नगर में स्थित एक कोठी में छापामारी की। यहां से 200 पेटी नकली शराब बरामद की गई।

इस मामले में पुलिस को आरोपी अश्वनी कुमार, राजीव कुमार, अमनदीप, सोनू की तलाश है। उनके काबू में आने के बाद इस मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें