फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम: पंजाब में रुक रुक कर बारिश, ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट

Thu, 13 May 2021 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहेगा।  
विज्ञापन
लुधियाना में बरसात। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में गुरुवार सुबह मौसम बदल गया। सुबह पूरे प्रदेश में हल्की बरसात हुई। इसके साथ ठंडी हवाएं चलीं, जिससे मौसम ठंडा हो गया। बठिंडा, लुधियाना और मोहाली में हल्की बरसात हुई। गुरुवार को रुक रुक कर हुई बठिंडा में 7 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को 7.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 20.6 एवं अधिकतम 36.0 दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान और बारिश की संभावना है। इसके अलावा बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

विज्ञापन

 

पिछले दो दिन से मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को भी बरसात हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन और आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने का अनुमान है।  बीते सप्ताह अधिकतर दिनों में तेज धूप खिली रहने से गर्मी में भारी इजाफा हो गया था। जालंधर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया और लोग पसीने से तरबतर हुए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहेगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें