फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए टंकी पर चढ़े नौजवान

Fri, 20 Jun 2014 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नाईवाल के नौजवानों ने पानी की किल्लत और टंकी की हालत सुधारने की मांग को लेकर पानी वाली टंकी पर चढ़कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


युवकों ने ऐलान किया कि समस्या का समाधान होने तक वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। सूचना मिलते ही एसडीएम अमनदीप बंसल मौके पर पहुंचे। युवकों को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक नौजवान टंकी पर ही डटे हुए थे।


युवकों का कहना है कि टंकी की खस्ता हालत होने के साथ-साथ गांव में पिछले कई दिनों से पीने वाला पानी नहीं आ रहा। वरिंदर आजाद, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, चेतू सिंह, पाल सिंह, बूटा सिंह, लक्खी सिंह, गुरप्रीत सिंह, बबी सिंह और कमलजीत सिंह ने कहा कि एक तो भीषण गर्मी, दूसरे खेतों में धान की फसल बोई जा रही है। इस पर बिजली के लंबे-लंबे कट लग रहे हैं और पेयजल सप्लाई पिछले कई दिनों से बंद है। पानी वाली टंकी की हालत भी खस्ता बनी हुई है, पानी पीने लायक नहीं है। पानी में सीवरेज का गंदा पानी मिक्स होकर आ रहा है, जिस कारण गांव में काला पीलिया, कैंसर इत्यादि बीमरियां फैल रही हैं। गांव में कैंसर से दो मौत भी हो चुकी हैं और अब बिजली के कटों के साथ-साथ लोग पानी के लिए भी तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न तो पूरी बिजली दे रही है और न ही पीने के लिए पानी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह कई बार वाटर सप्लाई विभाग को इस बारे में अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा। टंकी पर चढ़े नौजवानों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, वह टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। बढ़ते तनाव को देखकर एसडीएम बरनाला अमनदीप बंसल मौके पर पहुंचे। बंसल खबर लिखे जाने तक गांव निवासियों से उनकी मुश्किल का समाधान करने के लिए बातचीत कर रहे थे, लेकिन संघर्ष करने वाले नौजवान टंकी पर ही डटे हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें