फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव में अकाली दल बादल ने झोंकी ताकत

Mon, 25 Nov 2013 04:19 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकाली दल भले ही चार सीटों पर चुनाव लड़ रहा है, लेकिन पार्टी ने इन चारों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


शिअद के वरिष्ठ नेताओं को चारों विधानसभा क्षेत्रों की अलग-अलग कमान सौंप दी गई है। इसके अलावा विभिन्न विपक्षी नेताओं को शिअद में लाकर सुखबीर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि सिख की सबसे ज्यादा वोटों वाले तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और अकाली-भाजपा दोनों ने ही पंजाबी हिंदू को चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने वहां से सिख प्रत्याशी को मौका दिया है। अकाली-भाजपा गठबंधन के बावजूद मुख्य तीन पार्टियों में से सबसे कम सिख प्रत्याशी को चुनाव में इसी पार्टी ने उतारा है। अकाली-भाजपा की तरफ से 4 और कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी की ओर से छह-छह सिख प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

अकाली दल ने अपनी चारों सीटों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सुखदेव सिंह ढींढसा, बलविंदर सिंह भूंदड़ और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके को जिम्मेवारी सौंपी है।

राजौरी गार्डन से अकाली प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिरसा के चुनाव प्रचार की कमान राजस्व मंत्री और युवा अकाली दल के अध्यक्ष बिक्रम सिंह मजीठिया ने संभाली है।

हरी नगर से श्याम शर्मा के चुनाव प्रचार की कमान बलवंत सिंह रामूवालिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

कालकाजी विधानसभा सीट पर हरमीत सिंह कालका के लिए प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों जुटे हुए हैं। शाहदरा सीट पर जतिंदर सिंह संटी के चुनाव की कमान पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां और लुधियाना वाले दोनों विधायक बैंस के पास हैं।

पार्टी के मुख्य कार्यालय में पंजाब विधानसभा की तरह ही विधायक डा. दलजीत सिंह चीमा, चरनजीत सिंह चन्नी और सुखबीर बादल के नजदीकी परमजीत सिंह सिधवां जम कर बैठे हैं।

सुखबीर बादल ने पंजाब पैटर्न पर ही अकाली दल (अमृतसर) के दिल्ली राज्य के अध्यक्ष संसार सिंह को शिअद में शामिल करवा लिया है। कुछ अन्य स्थानीय नेताओं को भी आने वाले दिनों में शामिल करवाया जा सकता है।

पांच दिन दिल्ली में प्रचार करेंगे बादल
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 26 नवंबर से पांच दिन तक दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकाली-भाजपा प्रत्याशियों के हक में प्रचार करेंगे। सुखबीर बादल भी 26 से दिल्ली में ही रहेंगे।

शिअद के मुख्यालय से दल के प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा की ओर से जारी एक प्रेस बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री 26 से 29 नवंबर तक और 2 दिसंबर को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए जाएंगे। सुखबीर बादल भी 26 से 29 नवंबर तक चुनाव मुुहिम को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें