फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किले पर झंडा लगाने की घटना की सभी लोगों ने की निंदा, जिस युवक ने फहराया उसके परिवार ने कहा कुछ अलग

Wed, 27 Jan 2021 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहे जुगराज सिंह के पिता और दादा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान जो हुआ, उसे पूरे देश ने देखा। लाल किले पर झंडा लगाने की घटना की सभी लोगों ने एक सुर में निंदा की। लेकिन पंजाब के जिस युवा ने लाल किले पर झंडा लगाया, उसके परिवार को अपने बेटे पर नाज है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवक के परिजन उसे इस काम के लिए शाबाशी देते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


इस वीडियो में एक युवक वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह कहने के बाद जानकारी दे रहा है कि जिस युवक ने लाल किले पर झंडा लगाया, वह तरनतारन के वान तारा सिंह गांव का रहने वाला जुगराज सिंह है।


इसके बाद वीडियो बना रहा युवक इस बात पर गर्व जाहिर करता है कि जुगराज के परिवार से उसका नाता है। वीडियो में जुगराज के पिता और दादा भी दिखाई दे रहे हैं। युवक कह रहा है कि इस परिवार के बच्चे ने वह काम कर दिखाया है जो बाकी लोग सोचते ही रह जाते हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में जुगराज के दादा महल सिंह इसे बाबा की कृपा बता रहे हैं। वहीं वीडियो में जुगराज की मां और दादी भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो बना रहा युवक इसे एक बड़ी उपलब्धि बता रहा है। साथ ही जुगराज सिंह के काम को सैल्यूट भी कर रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें