फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: सड़क किनारे बैठे लोगों पर चढ़ा अनियंत्रित ट्रक, एक युवक की माैत; परिजनों ने लगाया धरना

Sat, 22 Feb 2025 05:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

सुल्तानपुर लोधी में गांव खेड़ा दोना के नजदीक सुबह लगभग साढ़े 8 बजे एक पार्सल डिलीवरी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे लोगों पर चढ़ गया। दो लोग ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति धन सागर कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में शनिवार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे एक पार्सल डिलीवरी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे लोगों पर चढ़ गया। हादसे में एक व्यक्ति की माैत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों के लोगों ने इंसाफ की मांग करते हुए सड़क जाम कर धरना दिया।गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि माैके पर टीम सहित पहुंचे सदर एसएचओ गौरव धीर और भुलाना चौकी इंचार्ज दविंदर पाल ने प्रदर्शनकारियों काे उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवा दिया है।

वहीं, घायल व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पातल से रेफर कर दिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। बता दें कि सुल्तानपुर लोधी सड़क पर गांव खेड़ा दोना के नजदीक सुबह लगभग साढ़े 8 बजे एक पार्सल डिलीवरी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे लोगों पर चढ़ गया, जिसकी चपेट में दो लोग आ गए। हादसे में धनसागर कुमार की मौत हो गई है जबकि सौरव कुमार गंभीर रूप घायल हो गया। डीएसपी दीपकरण सिंह ने बताया कि हादसे के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि ट्रक ड्राइवर पर उचित कार्रवाई कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। सदर एसएचओ गौरव धीर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें