फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Mon, 14 Oct 2013 11:23 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। शहर के गुरदासपुर-पठानकोट जीटी रोड पर पनियाड़ के पास हुई बस-कार टक्कर में बटाला निवासी जीजा साली की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी व साढू गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना में मृतक का 12 साला बच्चा बाल बाल बच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बटाला के न्यू डायमंड कालोनी निवासी राजेश कुमार (45) जम्मू में रहने वाले अपने रिश्तेदार की दुकान के मुहुर्त के कार्यक्रम में शामिल होने अपने अपने पत्नी बेटे और साली साढू के साथ गए थे।
 पुत्र विजय कुमार व उसके ठीक पीछे की सीट पर बैठी उसकी साली पूनम (42) पत्नी विजय कुमार वासी टिब्बा बाजार के सिर के परखच्चे उड़ गए व उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 बटाला वापस लौटते समय रास्ते में पनियाड़ से रणजीत बाग के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने कार को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में राजेश और उसकी साली की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के दाहिनी हिस्से को बस ने बुरी तरह कुचल दिया।

दूसरी तरफ बेकाबू हुई बस का इंजन शार्ट कट होने से आग पकड़ ली। इस दौरान बस चालक  व कंडक्टर बस छोड़ कर फरार हो गए। इस हादसे में उसका साढू विजय कुमार पुत्र चरणजीत, पत्नी रेखा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे की सीट पर बैठा राजेश का 12 वर्षीय बेटा बाल बाल बच गया।   सवारियों ने भी जलती बस से किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली।

लेकिन बस पूरी तरह जल गई। घटना की सूचना मिलते ही एंबूलेंस 108 मौके पर पहुंच गई जिसने घायल रेखा उसके जीजा व बेटे को सिविल अस्पताल गुरदासपुर भर्ती करवाया। इसके बाद मौके पर पुलिस स्टेशन दीनानगर व पुलिस चौकी बरियार की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व दुर्घटना की वजह से रुके हुए ट्रैफिक को चालू किया।
 समाचार लिखे जाने तक दोनों मृतकों के शव कार में फंसे हुए थे उन्हें कार से बाहर निकलवाने का इंतजाम किया जा रहा था। इस संबंधी जब गुरदासपुर के एसएसपी सुखवंत सिंह गिल से बात की गई तो उन्होने बताया कि वह अभी अमृतसर में ड्यूटी कर रहे है जबकि वहां डीएसपी (आर टू) कमल सिंह को स्थिति संभालने के निर्देश जारी किए गए है। डीएसपी कमल सिंह ने बताया कि उक्त सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिवल अस्पताल भेज दिया गया है।

जबकि रेखा तथा बच्चे को अमृतसर रैफर कर दिया गया है और विजय कुमार को सिविल अस्पताल गुरदासपुर रखा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें