फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में हादसा: गर्भवती पत्नी के लिए खाना ले जा रहे युवक की माैत, टक्कर में दूसरे बाइक चालक ने भी दम तोड़ा

Sat, 12 Sep 2026 09:00 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला

सार

ड्यूटी पर तैनात डॉ. इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से हादसे की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में विलाप करते परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के गांव कड़ाल कलां के नजदीक दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान प्रभजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मोठांवाला और रविंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी कालरू के रूप में हुई है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार प्रभजीत सिंह की पत्नी गर्भवती है और प्रसव के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती है। परिजनों के मुताबिक, प्रभजीत घर से अस्पताल में अपनी पत्नी के लिए खाना लेकर जा रहा था। इसी दौरान गांव कड़ाल कलां के पास उसका मोटरसाइकिल दूसरे मोटरसाइकिल से टकरा गया।
विज्ञापन


वहीं, रविंदर सिंह के परिजनों ने बताया कि वह ट्रैक्टरों की वर्कशॉप में काम करता था और काम खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहा था। कड़ाल कलां के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद दोनों मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से हादसे की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें