मृतक के परिजनों ने बताया कि कार चलाने वाली महिला थी। गांव वासियों के अनुसार महिला ड्राइविंग की ट्रेनिंग ले रही थी। जब यह हादसा हुआ तो उन्हें इलाज के लिए ले जाने के बजाय कार चालक ने माैके से फरार होने की कोशिश की।
कपूरथला की सब-डिवीजन भुलत्थ के गांव जोगिंदर नगर के पास सुबह एक कार और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार मामा-भांजा की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक ने भागने की कोशिश भी की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची भुलत्थ पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। भुलत्थ थाना के एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि गांव भटनुरा कलां वासी जोगिंदर सिंह (55वर्ष) पुत्र तारा सिंह और गांव बजाजा वासी निर्मल सिंह (50वर्ष) पुत्र मंगल सिंह बाइक पर गुरुद्वारा बाबा बकाला साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। जब वह गांव जोगिंदर नगर के पास पहुंचे तो एक कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई और टक्कर के दौरान दोनों (मामा-भांजा) की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने बताया कि कार चलाने वाली महिला थी। गांव वासियों के अनुसार महिला ड्राइविंग की ट्रेनिंग ले रही थी। जब यह हादसा हुआ तो उन्हें इलाज के लिए ले जाने के बजाय कार चालक ने माैके से फरार होने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने उसे भागने नहीं दिया। परिवार ने कहा कि अगर उन्हें समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उन्हें बचाया जा सकता था।