फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में महिला ने खाया सल्फास: पति के दूसरी औरत से अवैध संबंध, पत्नी ने खाया जहर, गुड्डो गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2024 04:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

गुरदासपुर में महिला ने जहर खा लिया। पुलिस ने पति और एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का आरोप है कि उसके पति के गैर औरत के साथ अवैध संबंध हैं, जिससे परेशान होकर उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गुरदासपुर में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। दरअसर महिला अपने पति के किसी गैर औरत के साथ अवैध संबंधों की वजह से परेशान थी। उसने कई बार पति को समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 

विज्ञापन


गुरदासपुर के थाना दोरांगला के गांव आली नंगल में पति रप्रीत सिंह रिंकू के अवैध संबंधों से दुखी महिला कैलाश देवी ने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए गुरदासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना दोरांगला पुलिस ने पति रप्रीत सिंह रिंकू और महिला ममता उर्फ गुड्डो के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

कैलाश देवी ने बताया कि लगभग सात साल पहले उसकी शादी आरोपी हरप्रीत सिंह रिंकू के साथ हुई थी। इसी बीच हरप्रीत के ममता उर्फ गुड्डो के साथ अवैध संबंध बन गए थे। पत्नी कैलाश देवी ने कई बार पति को समझाया, लेकिन वह नहीं मानता था। इससे वह मानसिक तौर पर काफी परेशान रहने लगी। आहत होकर उसने सल्फास खा ली। 
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी एसआई रमन कुमार ने बताया कि महिला कैलाश देवी के बयानों के आधार पर आरोपी हरप्रीत सिंह और ममता उर्फ गुड्डो के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें