फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ चुराए तीन लाख

Wed, 09 Oct 2013 09:38 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर स्थित इलाका रामतलाई में खड़ी एक कार के शीशे तोड़कर चोर तीन लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन


नवीन महाजन निवासी शिवाला कॉलोनी ने पुलिस को बताया है कि मंगलवार रात आठ बजे वह अपनी कार में रामतलाई चौक के नजदीक जा रहे थे।

पीछे से दो बाइक सवार युवक ने उन्हें कार टायर पंचर होने की बात बताई। इसलिए वह कार को रोक कर नजदीक की दुकान में पंचर लगवाने चला गया, लेकिन वापस आने पर उनकी कार के शीशे टूटे हुए थे और अंदर से बैग गायब था।

इसमें तीन लाख रुपये थे। उन्होंने शक जताया कि दोनों युवकों ने ही उनकी गाड़ी पंचर कर यह पैसे चोरी किए हैं।

थाना रामबाग पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें