एक युवक ने फाजिल्का के एसएसपी और साइबर क्राइम चंडीगढ़ को शिकायत की है कि कुछ युवकों ने उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर डाल दिया।
इसके आधार पर पुलिस ने तीन युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुंदर नगरी निवासी ओम प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि कुछ युवकाें ने उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर डाल दिया।
चंडीगढ़ साइबर क्राइम इंस्पेक्टर ने जांच के बाद इस मामले में जतिंदर कुमार निवासी आर्य नगर और दो भाईयों संदीप कुमार और शशिकांत निवासी गली नंबर-5, धर्मनगरी को दोषी मानते हुए इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।