फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी का विजिटिंग कार्ड देकर कॉलोनी में घुसे तीन कश्मीरी, दो को हिरासत में लिया

Tue, 22 Feb 2022 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

सुरक्षा कर्मी ने ड्यूटी खत्म कर जाने से पहले जब कार्ड पर लिखे नंबर पर फोन किया कि वह रात को कालोनी में रुकेंगे या फिर वापस जाएंगे, इस पर जम्मू के पूर्व डीजीपी वीके सिंह ने सुरक्षा कर्मी को बताया कि वह इन युवकों को नहीं जानते।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा पुलिस लाइन के साथ सटी नरवाना एस्टेट कालोनी में शनिवार को तीन कश्मीरी युवक जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी वीके सिंह का विजिटिंग कार्ड सुरक्षा कर्मी को थमाकर कालोनी में दाखिल हो गए। जब रात को सुरक्षा कर्मी नंदू ने कार्ड पर दर्ज नंबर पर फोन किया तो पूर्व डीजीपी वीके सिंह बोले कि वह इन युवकों को नहीं जानते हैं। उनका कार्ड कैसे इनके पास कैसे पहुंचा, यह भी जानकारी नहीं है। इसके बाद जम्मू के पूर्व डीजीपी ने मामला पंजाब के डीजीपी बीके भावरा के ध्यान में लाया।

विज्ञापन


सोमवार को थाना सिविल लाइन पुलिस ने कालोनी में रहने वाली युवतियों के जरिये तीन में दो कश्मीरी युवकों को बुलाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच कर रही कि आखिर युवकों के पास जम्मू के डीजीपी का विजिटिंग कार्ड कैसे पहुंचा और वह कालोनी में रहने वाली लड़कियों से कैसे संपर्क में हैं। बता दें कि विजिटिंग कार्ड पर पूर्व डीजीपी नहीं लिखा था, इसलिए आशंका है कि इसे गलत इरादे से बनवाया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को नरवाना एस्टेट कालोनी के गेट पर ड्यूटी दे रहे सुरक्षा कर्मी नंदू के पास तीन कश्मीरी युवक पहुंचे और कालोनी में दाखिल होने के लिए कहने लगे। सुरक्षा कर्मी ने जब तीनों कश्मीरी युवकों से उनके पहचान पत्र मांगे तो तीनों में से एक युवक ने जम्मू के पूर्व डीजीपी वीके सिंह का विजिटिंग कार्ड सुरक्षा कर्मी को थमा दिया। 
विज्ञापन


शनिवार देर शाम को सुरक्षा कर्मी ने ड्यूटी खत्म कर जाने से पहले जब कार्ड पर लिखे नंबर पर फोन किया कि वह रात को कालोनी में रुकेंगे या फिर वापस जाएंगे, इस पर जम्मू के पूर्व डीजीपी वीके सिंह ने सुरक्षा कर्मी को बताया कि वह इन युवकों को नहीं जानते और उनके पास विजिटिंग कार्ड कैसे पहुंचा। मामला सामने आने पर जम्मू के पूर्व डीजीपी ने तुरंत पंजाब के डीजीपी बीके भावरा से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि रविवार को चुनाव में व्यस्त होने कारण पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन सोमवार को थाना सिविल लाइन की पुलिस ने कालोनी में रहने वाली लड़कियों के जरिये तीनों कश्मीरी युवकों में से दो को कालोनी के गेट पर बुलाया और हिरासत में ले लिया। इसके अलावा थाना सिविल पुलिस ने सुरक्षा कर्मी से भी पूछताछ की कि उसने विजिटिंग कार्ड पर लिखे नंबर पर फोन क्यों किया। इस मामले में एसएसपी अमनीत कौंडल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस गहराई से जांच कर रही है और जांच के बाद ही कुछ बताया जाएगा। युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने संबंधी एसएसपी ने कहा कि पुलिस इन युवकों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें