फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में दादा-दादी और पोते की मौत

Thu, 03 Oct 2013 06:59 PM IST
अमर उजाला, नवांशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवांशहर के कस्बा बंगा के पास वीरवार सुबह हुए सड़क हादसे में दादा-दादी और पोते की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। ये मोटरसाइकिल पर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव पद्दी मटवाली निवास प्रेमा राम (48) अपनी पत्नी कलाशों (44) बेटे सनी (15) व पोते जश्न (3) के साथ मोटरसाइकिल पर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

वीरवार सुबह गांव मजारी के पास सड़क किनारे अपने किसी अन्य रिश्तेदार का इंतजार करने लगे। इसी दौरान बंगा की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने इन चारों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में प्रेमा, कलाशों व उनके पोते जश्न की मौत हो गई, जबकि सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। सनी को ढाहां कलेरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उधर बंगा सदर पुलिस के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि प्रेमा राम के चचेरे भाई गुरविंदर सिंह के बयानों के आधार पर ट्रक ड्राईवर पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जोकि अभी फरार चल रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें