फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तीन मासूमों की मौत, बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग, कैसे बच गए पति-पत्नी?

Sun, 24 May 2026 09:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पटियाला)

सार

नहर से मिले तीनों मासूम बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
नहर से निकाले गए बच्चों के शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुरा के नजदीकी गांव मंडोली के पास से गुजरने वाली खेड़ी गंडिया नहर में एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां लांडरा के रहने वाले एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने बाइक सहित नहर में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस खौफनाक कदम के दौरान पति-पत्नी को तो ग्रामीणों और गोताखोरों की मुस्तैदी के चलते जिंदा बाहर निकाल लिया गया, लेकिन परिवार के तीन मासूम बच्चों की पानी के तेज बहाव में डूबने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने तुरंत शुरू किया बचाव कार्य
जानकारी के मुताबिक, परिवार बाइक पर सवार होकर आया था और देखते ही देखते उन्होंने बाइक समेत नहर में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने जब यह मंजर देखा तो तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद गोताखोरों और ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद पति-पत्नी को तो सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मृतक बच्चों की हुई पहचान
नहर से मिले तीनों मासूम बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। मृतकों की पहचान एकम (14 साल), मुस्कान (12 साल), राजवीर कौर (आठ साल) के तौर पर हुई है। डॉ. तरनजीत कौर खेड़ी गंडिया नहर से तीन बच्चों के शव अस्पताल लाए गए हैं। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। राजीव कुमार गोताखोर ने बताया कि मंडोली गांव के पास लांडरा निवासी परिवार ने बाइक सहित आत्महत्या की कोशिश की थी। मौके पर पहुंचकर पति-पत्नी को तो सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों बच्चे डूब गए।

आखिर क्यों उठाया यह खौफनाक कदम?
इस दुखद घटना के बाद जहां अस्पताल के बाहर रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। हर किसी के जहन में यही सवाल है कि आखिर इस हंसते-खेलते परिवार ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया? क्या इसके पीछे कोई घरेलू कलह थी, आर्थिक तंगी थी या कोई और बड़ी मजबूरी? फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं से बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें